Padhai ka jajba : 53 साल की ‘मम्मी’ ने की दसवीं की परीक्षा पास, लाए 79.60 फीसद अंक, बेटे ने शेयर की भावुक स्टोरी

यदि कुछ करने का जज्बा और लगन हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है महाराष्ट्र की एक 53 वर्षीय महिला ने। हाल ही में कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सामने आए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया जैसी तमाम जगहों पर टॉपर्स की चर्चा है। लेकिन, इस बीच महाराष्ट्र की एक महिला की कहानी भी वायरल हुई है। जिन्होंने 53 साल की उम्र में हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। उनकी कहानी इतनी प्रेरणादायक है कि महिला के बेटे ने भावुक होकर इसके बारे में शेयर किया है।

दरअसल, कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर प्रसाद जंभाले नामक शख्स ने अपनी मां की कहानी शेयर की थी। प्रसाद पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और वे इन दिनों आयरलैंड में रहते हैं। लेकिन उनकी मां महाराष्ट्र में रहती हैं। प्रसाद ने अपनी मां की कहानी शेयर कतए हुए बताया कि कैसे 37 साल बाद उनकी मां ने फिर से स्कूल में पढ़ना शुरू किया और वो इसमें पास भी हो गई।

यह भी पढ़ें… Great Achievement… मुलताई के चंचल की बड़ी उपलब्धि : नाक में 18 रबर डाल कर बनाया विश्व कीर्तिमान, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम शामिल

प्रसाद ने लिखा कि वे पिछली बार जब आए थे जो मां की पढ़ाई देखकर हैरान थे। उनकी मां की नोटबुक में इंग्लिश लिखती है। यहां तक कि वो अलजेब्रा में भी बहुत अच्छे से काम कर रही थी। उनकी समझ बच्चों को हैरान कर रही थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां का दिन ही पढ़ाई से शुरू होता था। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने इस स्कूल में 2021 में दाखिला लिया था। पर उन्होंने इसके बारे में किसी को बताया नहीं था। उन्होंने चुपके से पढ़ाई की है।

यह भी पढ़ें… UPSC Result : ऐसा भी होता है… एक नाम के दो कैंडिडेट, असफल अभ्यर्थी ने मना लिया जश्न, बांट दी मिठाई, जब हकीकत सामने आई तो…

वे अपने घर फोन करते हैं तो कई बार यह पता चलता है कि मां पढ़ रही हैं। यहां तक कि मां ने उनके पिता और अपने दूसरे बेटे को भी इस स्कूल और पढ़ाई के बारे में लगभग एक महीने तक कुछ नहीं बताया। उनकी मां अपनी क्लास की सबसे होनहार स्टूडेंट थीं। प्रसाद इंडिया शादी करने के लिए आए थे, उनकी शादी फरवरी में थी और उनकी मां के एग्जाम मार्च में थे। फिर भी उनकी मां ने सब कुछ मैनेज कर लिया।

यह भी पढ़ें… अजब-गजब : इस गांव में जन्म लेती हैं बेटियां पर बड़ी होते ही बन जाती हैं लड़का, डोमिनिकन रिपब्लिक देश में होता है यह अजूबा

फिलहाल प्रसाद की मां पास हो गई हैं और उनके नंबर भी काफी अच्छे आए। उन्होंने 79.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बेटे ने अपनी मां का रिपोर्ट कार्ड भी शेयर किया। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने ऐसे स्कूल भी खोले हैं जिनमें रात को पढ़ाई करवाई जाती है। इन स्कूलों से ऐसी कई महिलाओं की अधूरी रह गई पढ़ाई-लिखाई की हसरत पूरी हो रही है।

यह भी पढ़ें… Breakup ke bad : गर्लफ्रेंड के साथ छोड़ते ही लड़के ने थमा दिया 7 लाख का ‘ब्रेकअप बिल’, लड़की को खिलाए चिप्स और पानी तक के वापस मांगे रुपए

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment