बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

कोरोना इफेक्ट: जेलों में मुलाकात पर फिर लगी रोक

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के चलते जेलों में बंद कैदियों से मुलाकात पर फिर रोक लगा दी गई है। फिलहाल यह रोक 31 मार्च तक लगाई गई है। इसके बाद स्थिति को देखते हुए इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस संबंध में घोषणा कर दी है।

    जेलों में बंद कैदियों से उनके परिजनों और परिचितों को मुलाकात का अवसर दिया जाता है। इसके लिए बाकायदा समय भी तय रहता है। कैदियों के परिजन इस निर्धारित समय पर आकर नियमानुसार मुलाकात कर सकते हैं। कोरोना के चलते वर्ष 2020 में इस पर रोक लगा दी गई थी। महीनों तक बंद रहने के बाद नवंबर 2020 से दोबारा मुलाकात शुरू हुई थी।

    जेल में बंद कैदी करेंगे पीजी और कंप्यूटर की पढ़ाई

    अब प्रदेश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर कैदियों से मुलाकात पर रोक लगा दी गई है। गृह मंत्री श्री मिश्रा ने इसका ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब कैदियों से ई-मुलाकात और इनकमिंग कॉल्स के जरिए ही मुलाकात की जा सकेगी।

    अब 800 कैदियों की क्षमता वाली बनेगी नई जेल, पहले बनना था 500 के लिए

    इस संबंध में बैतूल जिला जेल के जेलर योगेंद्र पंवार ने बताया कि कोरोना की पहली लहर में मुलाकात पर रोक लगी थी। यह रोक नवंबर 2020 में हटी थी। हालांकि दूसरी लहर में मुलाकात पर रोक नहीं लगी थी।

    दीवाली पर कैदियों को मिला बालाजीपुरम का प्रसाद

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button