बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

रील नहीं रियल लाइफ… ना जाने इस शख्स से कैसी है अदावत; ढूंढ-ढूंढ कर बार-बार डंस लेता है उसे सांप

फोटो : पत्रिका

अंकित सूर्यवंशी, आमला

हमने सांप और इंसान की कई फिल्मी दुश्मनियां तो देखी हैं। कई फिल्मों में ऐसी कहानियां दिखाई जाती हैं, जिनमें सांप बार-बार किसी शख्स को डंस लेता है। वहीं वह शख्स भी सांप को मारने भरपूर कोशिश करता है। इसमें कभी सांप भारी पड़ता है तो कभी इंसान। कई बार नाग को मारने पर नागिन को उसका बदला लेते भी फिल्मों में देखा गया है। हालांकि हकीकत में ऐसे मामले विरले ही सुनाई देते हैं।

वैसे हाल ही में मध्यप्रदेश के एक (संभवतः सीहोर) जिले में एक मामला कुछ इस तरह का सामने आया था। इसमें एक ग्रामीण ने एक नाग को मार दिया था। इसके कुछ ही घंटे बाद नागिन ने उस ग्रामीण के बेटे को डंस लिया था। इससे मासूम बालक की मौत हो गई थी। अब सांप और इंसान की दुश्मनी का एक और मामला बैतूल जिले के आमला क्षेत्र में सामने आया है। यह बात अलग है कि पीड़ित व्यक्ति को भी नहीं पता कि सांप उससे किस दुश्मनी का बदला ले रहा है।

दरअसल, आमला ब्लॉक के ग्राम सोमलापुर निवासी 26 वर्षीय युवक को शुक्रवार दोपहर में सांप ने डंस दिया। वैसे जिले में सर्पदंश की घटनाएं बिलकुल भी अचरज की बात नहीं हैं। लेकिन, इस मामले में हैरानी की बात यह है कि युवक को कोई पहली दफा सांप ने नहीं डंसा है। उसे पिछले 6 साल में चौथी बार सांप ने डंसा है। संयोग की बात यह है कि चारों बार युवक को सांप ने पैर में ही डंसा है। जिससे युवक के परिजनों के साथ ग्रामीण भी दहशत में हैं।

जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवक।

शुक्रवार दोपहर में युवक को चौथी बार सांप के डंसने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम सोमलापुर निवासी कृष्णा नरवरे को जहरीले सांप द्वारा डंसे जाने पर परिजनों ने उसे आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्थिति गम्भीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें… heavy rain in betul : बैतूल जिले में एक बार फिर धुआंधार बारिश, घरों में कैद हुए लोग, माचना नदी उफान पर

कृष्णा की मां श्यामवती नरवरे के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में कृष्णा बाईक से गल्ला लेने सोसायटी तक गया था। दोपहर लगभग 12 बजे वह रेलवे पटरी के किनारे कच्चे रास्ते से वापस आ रहा था। तभी उसे सांप दिखाई दिया। कृष्णा ने बाईक रोकी, लेकिन तब तक सांप ने उसके बाएं पैर के अंगूठे में डंस लिया।

यह भी पढ़ें… CBSE Result : सतपुडा वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 10वीं, 12वीं में फिर लहराया सफलता का परचम, सौ फीसद रहा परीक्षा परिणाम

श्यामवती बाई ने बताया कि पिछले 6 साल में कृष्णा को चौथी बार सांप ने डंसा है। छह साल पहले उसी रास्ते पर सांप ने पैर की एड़ी पर डंसा था। करीब एक वर्ष बाद दूसरी बार पैर के पंजे पर और ढाई साल पहले तीसरी बार पैर के अंगूठे पर डंसा है। पहले भी तीनों बार कृष्णा को आमला अस्पताल और वहां से जिला अस्पताल लाया था। जहां उसकी जान बच गई।

यह भी पढ़ें… yellowing crops : खेतों में भराया पानी, पीली पड़ रही फसलें, नहीं हो रही ग्रोथ, फसलों को बचाने यह कदम उठाना जरुरी

अब चौथी बार भी सांप के डंसने से परिजन दशहत में है। युवक को लगातार सांप के काटने के बाद पूरे क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं चल रही है। वहीं कुछ लोग परिवार को कोई धार्मिक अनुष्ठान करने की सलाह भी दे रहे हैं। फिलहाल जिला अस्पताल में युवक का इलाज जारी है। लगातार और बार-बार सांप द्वारा डंसे जाने से युवक भी अब बेहद दहशतजदा नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें… Sarkari Naukari : एमपी में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने निकाली 2557 पदों पर बंपर वैकेंसी, 16 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button