देश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Multai me jhamajham: झमाझम बारिश से ताप्ती सरोवर में पानी की आवक बढ़ी, ओवरफ्लो का नगरवासी कर रहे बेसब्री से इंतजार

• विजय सावरकर, मुलताई
नगर और क्षेत्र में झमाझम बारिश से ताप्ती सरोवर में पानी की आवक बढ़ गई है। इसके साथ ही सरोवर के ओवरफ्लो होने का इंतजार कर रहे नागरिकों की बेसब्री भी बढ़ गई है। हालांकि इसके लिए अभी और 4 घंटे मूसलाधार बारिश की जरूरत है। लगातार बारिश से क्षेत्र के चंदोरा और बुंडाला डैम में भी पानी की आवक बढ़ गई है।

मुलताई में दोपहर 2.50 बजे बारिश थमने के बाद कुछ देर बाद ही दोबारा तेज बारिश का दौर प्रारंभ हुआ। दोपहर में हुई मूसलाधार बारिश से ताप्ती सरोवर में पानी की आवक बढ़ गई है। वर्तमान में ताप्ती सरोवर लगभग 6 सीट खाली है।

यह भी पढ़ें… Multai me bhari barish : मुलताई में 45 मिनट तक मूसलाधार बारिश, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

सरोवर को ओवरफ्लो होने के लिए अभी और 4 घंटे मूसलाधार बारिश की जरूरत है। लगातार बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्रों के नदी-नाले उफान पर हैं। खेतों में पानी भरा गया है। क्षेत्र के चंदोरा और बुन्डाला डैम में भी पानी की आवक बढ़ गई है। समाचार लिखे जाने तक एक बार फिर बारिश थमने लगी थी।

यह भी पढ़ें… Gold Price Today : पांच द‍िन की ग‍िरावट के बाद सोने के दाम में आए उछाल, देखें आज क्या रहे सोने और चांदी के भाव

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button