ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशयूथ अपडेट

एसएससी ने बुलाए कई पदों के लिए आवेदन, एक लाख तक होगी सैलरी, अंतिम तिथि करीब, online करें आवेदन

Image credit BIHARHELP

SSC JE Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी है। एसएससी ने सिविल, इलेक्ट्रिकल, मिकैनिकल जूनियर इंजीनियर (Civil, Mechanical, Electrical Junior Engineer) की भर्ती बुलाई है। इन वैकेंसी के लिए 2 सितंबर तक अप्लाई कर सकते है। जो इन नौकरी को पाना चाहता है, वह एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट (SSC Official Website) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत 35 हजार 400 रुपये से लेकर 1 लाख 12 हजार 400 रुपये प्रतिमाह सैलरी और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

एसएससी में इन पदों पर निकली वेकेंसी

ये वेकेंसी केन्‍द्र सरकार के कई मंत्रालयों में जूनियर इंजीनियर के रिक्‍त पदों के लिए आई हैं। मंत्रालयों और विभागों में सिविल जूनियर इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर, मिकैनिकल जूनियर इंजीनियर और क्वॉन्टिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स जूनियर इंजीनियर के पद खाली हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्‍यम से रक्षा मंत्रालय, सेंट्रल वॉटर रिसर्च पावर स्टेशन, सेंट्रल वॉटर कमिशन और अन्य कई विभागों में जूनियर इंजीनियरों की भर्ती की जाएगी।

जानिए कैसे करें आवेदन

एससी /एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह फ्री है। जबकि, जनरल/ ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। उम्मीदवार एग्‍जाम फीस की पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के द्वारा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ssc.nic.in पर जाना होगा।

सिलेक्‍शन की ये है प्रोसेस

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए पहला पेपर कंप्यूटर आधारित होगा. जबकि दूसरा पेपर लिखित होगा। परीक्षा के परिणाम दोनों पेपर में आए नंबरों के आधार पर होगा।

इन पदों पर निकली वेकेंसी

1. सीमा सड़क संगठन (BRO) में जूनियर इंजीनियर (सिविल) , जूनियर इंजीनियर (विद्युत और यांत्रिक)

2. केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) में जूनियर इंजीनियर (सिविल) और जूनियर इंजीनियर(विद्युत)

3. केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान स्टेशन में जूनियर इंजीनियर(सिविल), जूनियर इंजीनियर(विद्युत) और जूनियर इंजीनियर (मिकैनिकल)

4. केंद्रीय जल आयोग में जूनियर इंजीनियर(सिविल), जूनियर इंजीनियर (मिकैनिकल)

5. गुणवत्ता आश्वासन निदेशालय (DQA, NAVAL) में जूनियर इंजीनियर (मिकैनिकल) और जूनियर इंजीनियर(विद्युत)

6. फरक्का बैराज परियोजना (FBP) में जूनियर इंजीनियर(सिविल), जूनियर इंजीनियर(विद्युत) और जूनियर इंजीनियर (मिकैनिकल)

7. सैन्य अभियंता सेवाएं (MES) में जूनियर इंजीनियर(सिविल) और जूनियर इंजीनियर(विद्युत और यांत्रिक)

8. राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) में जूनियर इंजीनियर(सिविल),

जूनियर इंजीनियर(विद्युत) और जूनियर इंजीनियर (मिकैनिकल)

9. बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय (अंडमान लक्षद्वीप हार्बर वर्क्स) में

जूनियर इंजीनियर(सिविल), जूनियर इंजीनियर(विद्युत) और जूनियर इंजीनियर (मिकैनिकल)

नोट कर ले ये तारीखें 

ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त, 2022 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 सितंबर, 2022 है। आवेदन के लिए शुल्क भुगतान 3 सितंबर 2022 तक किया जा सकेगा। अगर आप अपने आवेदन में कुछ गलती कर देते हैं तो उसमें 4 सितंबर, 2022 तक सुधार किया जा सकेगा। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन नवंबर 2022 में करेगा। जबकि लिखित परीक्षा के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा।

News Source: https://zeenews.india.com/hindi/naukri/ssc-je-recruitment-2022-ssc-junior-engineer-notification-exam-vacancy-last-date/132481

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button