देश/विदेश अपडेटबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

एक और हादसा: गन्ने की ट्राली से टकराई बाइक, चार युवक हुए घायल

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    शनिवार देर शाम को चिचोली क्षेत्र में रातामाटी गांव के पास एक बाइक गन्ने की ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। 108 सेवा के योगेश पवार ने बताया कि बाइक से 4 लोग बैतूल से चूड़िया अपने घर लौट रहे थे। इस बीच गन्ने की ट्राली से वे टकरा गए। हादसे में चारों बाइक सवार घायल हो गए। इन्हें निजी साधनों से चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 की सहायता से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है। घायलों में सोनू आर्य (20), विनोद कासदे (17), मोनू आर्य (21) और कपिल यादव घायल हुए हैं। सोनू और कपिल को गंभीर चोटें आई हैं।
  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button