बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
एक और विस्फोट, आज 114 नए पॉजिटिव

बैतूल। जिले में कोरोना की तेज रफ्तार जरा भी मंद नहीं हो रही है। बल्कि यह रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। नए मरीजों के मामले में आज जिले में एक और विस्फोट हुआ है। आज 114 नए मरीज मिले हैं। यह इस साल अब तक मिले मरीजों में सबसे ज्यादा है। इनमें से 12 की रिपोर्ट रेपिड एंटीजन टेस्ट की और 102 की आरटीपीसीआर से आई है। कल जिले में 505 पॉजिटिव थे। आज 59 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। अब जिले में एक्टिव केस का आंकड़ा 560 पर पहुंच गया है।



