बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

इसे कहते हैं ईमानदारी: मालिक को तलाश करके लौटाया पर्स

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    इसमें कोई शक नहीं कि आज भी ईमानदारी जिंदा है। इसी का प्रमाण आज फिर शहर के टेलीफोन कॉलोनी निवासी और इंदौर में पढ़ाई कर रहे युवा शुभम झाड़े ने दिया। ग्रीन सिटी निवासी पत्रकार उत्तम मालवीय का पर्स आज दोपहर में ऑफिस से घर लौटते समय टेलीफोन कॉलोनी में शुभम के घर के पास गिर गया था। शुभम चाहते तो उस पर्स को रख सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा बिल्कुल नहीं किया। उन्होंने पर्स में ऐसा कोई दस्तावेज तलाशा जिससे पर्स मालिक का पता चल सके। उन्हें म्युचुअल फंड अभिकर्ता रीतेश कुमार सोनी का विजिटिंग कार्ड नजर आया। शुभम ने श्री सोनी को काल किया तो उन्होंने अपना पर्स गिरने से इंकार किया। इस पर दोबारा पर्स की तलाश ली तो उसमें पोस्ट ऑफिस की एक रसीद दिखी जिसमें नाम लिखा था। श्री सोनी को यह जानकारी देने पर वे तत्काल पहचान गए और उन्होंने श्री मालवीय को जानकारी और शुभम का नंबर दिया। इसके बाद शुभम से संपर्क करने पर उन्होंने बुलवाया और पर्स सौंप दिया। शुभम ने पर्स में रखे सभी कागजात और रुपये पूरी तरह सुरक्षित रखे और जिस तरह पर्स मिला उसी तरह वापस कर दिया। पर्स मिल जाने पर श्री मालवीय ने शुभम का आभार माना। शुभम का कहना है कि यदि नैतिकता नहीं बची तो फिर व्यक्ति में कुछ भी नहीं रह जाता है। इसलिए वे हमेशा नैतिकता बरकरार रखना चाहते हैं। श्री मालवीय ने शुभम के यह विचार जानकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    काल आने पर पता चला कि गिर चुका है पर्स
    इस पूरे मामले की खास बात यह है कि पर्स कब गिर गया, यह श्री मालवीय को पता ही नहीं था। श्री सोनी का जब उन्हें काल आया तो उन्होंने पर्स गिरने या गुमने से साफ मना कर दिया था। इस पर श्री सोनी ने एक बार जेब चेक करने को कहा और जब जेब चेक किया तो वाकई पर्स जेब में नहीं था। खैरियत यह रही कि पर्स गुमने पर जो मानसिक पीड़ा उठाना पड़ता, उसे भोगे बगैर ही शुभम की सदाशयता, ईमानदारी और उच्च नैतिकता के कारण पर्स हाथ में आ चुका था।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button