पावर कट की अब नहीं टेंशन, यह Inverter LED Bulb बिजली जाने के 4 घंटे बाद तक देता रहेगा रोशनी, चार्ज करने का भी झंझट नहीं
Inverter LED Bulb : अधिकांश शहरों और गांवों में बिजली की कटौती का सिलसिला जारी ही रहता है। दूसरी ओर हर घर में महंगे इन्वर्टर आदि की व्यवस्था करना भी संभव नहीं है। यही वजह है कि बिजली के जाते ही घर में अंधेरा छा जाता है। साथ ही कई जरूरी काम भी रुक जाते हैं। ऐसे में यह इन्वर्टर बल्ब घर या दुकान को रोशन रखने का बेहतरीन विकल्प है।
ये Inverter LED Bulb है जो मार्केट में काफी ट्रेंडिंग है और लोग अब इसे काफी खरीद रहे हैं। ये किफायती होने के साथ ही बेहद ही दमदार भी हैं। आज हम आपको इसकी खासियत और इसकी कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी वजह से ग्राहक इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
आम LED बल्ब से ऐसा है अलग
जिस बल्ब की हम बात कर रहे हैं वो Halonix Prime 12W B22 Inverter rechargebale Emergency led Bulb है जो अमेजन पर उपलब्ध है। यह इन्वर्टर बल्ब नॉर्मल LED बल्ब से इसलिए अलग है क्योंकि एक बार अगर पावर कट हो जाए तो नॉर्मल LED बल्ब काम करना बंद कर देता है और ऑफ हो जाता है। लेकिन, इन्वर्टर एलईडी बल्ब के साथ ऐसा नहीं है।
दरअसल Inverter LED Bulb बिजली जाते ही बंद नहीं हो जाता है बल्कि रोशनी देता रहता है। यह कुछ मिनट के लिए नहीं होता है बल्कि ये बल्ब बिजली जाने के करीब 4 घंटे तक लगातार जलता रहता है और बंद नहीं होता है। ये ऐसे इलाकों में खास तौर पर काम आ सकता है जहां पर फ्रीक्वेंट पावर कट की समस्या बनी रहती है। अपनी इस खासियत की वजह से ही इस बल्ब को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
इसके भीतर होती है यह बैटरी
ये Halonix 12Watt बल्ब रीचार्जेबल है। इसके अंदर एक लीथियम आयन बैटरी लगी हुई है जो होल्डर में लगे रहने के दौरान ही चार्ज हो जाती है। ऐसे में जब बिजली जाती है तो ये बल्ब इस बैटरी की मदद से 4 घंटे तक चलता रहता है। इस बल्ब की बैटरी चार्ज होने में 8 से 10 घंटे का समय लगता है।
इसे चार्ज करने के लिए आपको अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऑन रहने के दौरान ये अपने आप ही चार्ज हो जाता है। इसे घर के साथ ही अपनी शॉप, अस्पताल या फिर कई अन्य जरूरी जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है और ये इमरजेंसी के दौरान काफी काम आता है। इसे आसानी से 569 रुपये में खरीद सकते हैं।
News & Image Source : https://zeenews.india.com/hindi/technology/inverter-led-bulb-at-low-cost-check-features-specifications-and-price/1279016



