बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Super Sheshnag : कभी देखी नहीं होगी इतनी लंबी मालगाड़ी, आखरी डिब्बा आते-आते थक गईं आंखें, देखकर लोग रह गए दंग

Super Sheshnag : मालगाड़ी में 50-60 वैगन (डिब्बे) तो सामान्यतः रहते ही हैं। लेकिन यदि आपसे कहा जाए कि कोई मालगाड़ी 277 वैगनों की भी हो सकती है तो आप शायद ही यकीन करें। लेकिन यह अजूबा सोमवार को लोगों ने अपनी आंखों से देखा। आलम यह था कि इस मालगाड़ी के आखरी वैगन की राह देखते हुए लोगों की आंखें थक गईं।

हैरत में डालने वाला यह काम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में हुआ। इस मंडल में 4 मालगाड़ियों को जोड़कर एक मालगाड़ी बनाई गई। इसे सुपर शेषनाग मालगाड़ी नाम दिया गया। यह गाड़ी कोरबा से 12 बजे रवाना होकर रायपुर से लगभग साढ़े 7 बजे गुजरी। यह गाड़ी भिलाई पावर हाउस, दुर्ग होते हुए नागपुर पहुंची। इस गाड़ी में चार मालगाड़ियों को एक साथ जोड़ कर चलाया गया।

सभी गाड़ियों में कोयला लदान किया हुआ था। सभी वैगनों को मिलाकर लगभग 277 वैगन, 4 लोकोमोटिव (इंजन) और 4 गार्ड डिब्बे शामिल थे। सुपर शेषनाग गाड़ी में 12 क्रू मेंबर भी मौजूद रहे जो गाड़ी का परिचालन कर रहे थे। यह गाड़ी जहां से भी गुजरी वहां लोग बड़े आश्चर्य और कौतूहल से इसे देखते और वीडियो बनाते रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। आप भी देखे इस अजूबा गाड़ी का वीडियो…👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button