बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

International Cricket Tournament : बैतूल के लाल दक्ष ने नेपाल में उम्दा प्रदर्शन से हासिल किया सिल्वर मेडल, किया जिले का नाम रोशन

• उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल की एक और प्रतिभा ने जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी रोशन किया है। इस होनहार खिलाड़ी ने नेपाल (Nepal) में आयोजित इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल (silver medal) हासिल किया है। इससे पहले नेशनल लेवल (national level) पर गोल्ड मेडल (gold medal) प्राप्त किया था।

यह प्रतिभा है भीमपुर तहसील की ग्राम पंचायत डुलरिया (केकड़िया खुर्द) के दक्ष परते। दक्ष ने पहले नेशनल लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। पंजाब के अमृतसर में हुए इस टूर्नामेंट में दक्ष को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। इसके बाद नेपाल के काठमांडू में हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

यह भी पढ़ें… प्रतिभा : डिग्री है सिविल इंजीनियर की पर सुरीला गाते हैं, मनभावन गीत लिखते हैं; बनाया ऐसा बैंड जिसने हासिल की खासी शोहरत

यहां भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया। विदेश में भारत का नाम रोशन करने पर न केवल आदिवासी समाज बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। समस्त आदिवासी संगठन जिला बैतूल ने भी दक्ष पिता नंदू परते को ढेर सारी बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें… great achievement : बैतूल की शेफाली की बड़ी उपलब्धि : फॉरेंसिक साइंस मास्टर एंट्रेंस एग्जाम में आल इण्डिया में पाई 17 वीं रैंक

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button