बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूज

आधी रात को उठने लगी दुकान से आग की लपटें, चार लाख का सामान और 40 हजार नकद खाक

Betul News : बैतूल शहर के खंजनपुर क्षेत्र में बीती रात एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में आग लग गई। इससे दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गए। आग कैसे लगी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। दुकान में आग की सूचना मध्य रात्रि में पड़ोसियों ने दुकान मालिक को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक सब कुछ जल चुका था।

खंजनपुर में पटेल स्कूल के पास पंवार इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दीनदयाल उर्फ दीनू पवार की दुकान है। मंगलवार तड़के इस में आग लगने के बाद इसकी सूचना पड़ोसियों ने दीनू को दी। मौके पर पहुंचे दीनू ने फायर ब्रिगेड को काल कर बुलाया। जिसने आग पर काबू पाया।

दीनू के मुताबिक आग लगने से दुकान में रखा लगभग चार लाख का सामान और 40 हजार रुपए नकद जलकर स्वाहा हो गए। दीनू ने बताया कि वह रात में पूजा कर कर लगभग 9.30 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। उन्होंने पूजा करके दीया बुझने के बाद ही दुकान बंद की थी।

पड़ोसियों से मिली आग की सूचना

दुकान में आग लगने की खबर उन्हें सुबह लगभग 4 बजे पड़ोसियों से लगी। सूचना मिलते ही वे तत्काल दुकान पहुंचे। पड़ोसियों ने नगर पालिका की दमकल को भी सूचना दे दी थी। नगर पालिका की दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले ही दुकान में रखा सामान पंखे, टीवी, एलईडी, प्रेस, मोटरवाइंडिंग का सामान, मोटर, होम थियेटर और काउंटर में रखे 40,000 रुपए जलकर स्वाहा हो गए।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button