बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटस्वास्थ्य अपडेट

आज 34 पॉजिटिव, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2 सौ के पार

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    गुरुवार को जिले में कोरोना के 34 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब जिले में एक्टिव केस का आंकड़ा भी तीसरी लहर में पहली बार 200 के पार पहुंच गया है। अब जिले में कुल एक्टिव केस 208 हो गए हैं। आज भी बैतूल ब्लॉक में सबसे ज्यादा 17 मरीज मिले हैं।

    सीएमएचओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि आज 34 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज मिले मरीजों में 7 मरीज बैतूल शहर के, 10 सेहरा (बैतूल ग्रामीण) के, 4 आमला के,  5 मुलताई के, 2 प्रभातपट्टन के, 5 घोड़ाडोंगरी और 1 भैंसदेही का शामिल है।

    आज शाम जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में सक्रिय मरीज 174 थी। आज 9 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसके बाद आई रिपोर्ट में 34 नए मरीज मिलने पर एक्टिव केस बढ़कर 208 हो गए हैं। जिले में तीसरी लहर में पहली बार यह आंकड़ा दो सौ के पार गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button