बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
आकाशीय बिजली गिरने से 3 मवेशियों की मौत, रजापुर पंचायत के डुडर ग्राम का मामला
▪️ विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के प्रभातपट्टन ब्लॉक की ग्राम पंचायत रजापुर के आश्रित ग्राम डुडर में सोमवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशी एवं एक पाड़ा की मौत हो गई। इससे किसान को खासा नुकसान हुआ है।
ग्राम ड़ूडर (रजापुर) निवासी किसान मुकेश पिता खोण्डु कवडे ने बताया कि सोमवार को उसकी मां 12 भैसों को चराने खेत गई थी। शाम चार बजे बारिश हो रही थी। बारिश के दौरान अचानक तेज गरज के साथ बिजली कड़की और बिजली गिरने से दो भैंस, एक पाड़ा की मौत हो गई।
उक्त घटना में मवेशियों की मौत होने से किसान मुकेश को दो लाख रुपए की क्षति हुई है। मुकेश द्वारा घटना की सूचना थाना आठनेर में दी गई है।



