बड़ी खबरें

कतिया कोयलारी गांव में एक महीने पहले हुई थी बुजुर्ग के सिर पर धारदार हथियार मारकर हत्या, अभी तक नहीं हुआ मामले का खुलासा

बैतूल (Betul Update)। जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के कतिया कोयलारी गांव 1 माह पूर्व में एक बुजुर्ग की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। घर में सो रहे बुजुर्ग के माथे पर अज्ञात आरोपियों द्वारा धारदार हथियार मारकर हत्या की गई थी। इस घटना को घटित हुए 1 माह से भी अधिक का समय बीत गया है। इसके बावजूद रानीपुर पुलिस अभी तक हत्या करने वाले का खुलासा नहीं कर पाई है।

कतिया कोयलारी में बुजुर्ग की हत्या के मामले में रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की थी। वहीं पुलिस द्वारा एसएफएल टीम को भी सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और बारीकी से मामले की जांच की थी। इन सबके बावजूद घटना को 1 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक रानीपुर पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।

इन सबसे रानीपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। अमूमन हत्या के मामलों में खुलासा होने में इतना समय नहीं लगता है। अधिकांश मामले दो-चार दिनों के भीतर ही अक्सर सुलझा लिए जाते हैं। लेकिन, घर के भीतर हुई इस हत्या के इतने दिन बाद भी नहीं सुलझने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button