बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
अभिषेक और हवन-पूजन के साथ विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का शुभारंभ

शनिवार को बैतूल गंज स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा जी के 3 दिनी जयंती महोत्सव का शुभारंभ हुआ। भगवान लक्ष्मी नारायण जी के अभिषेक, हवन और पूजन के साथ जयंती महोत्सव प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर सुबह 11 बजे समाज समिति के जिलाध्यक्ष डॉ. कामता प्रसाद मालवी ने बूस्टर डोज भी लगवाकर मंदिर में वैक्सीनेशन कैंप की शुरूआत भी की।

आज पहले दिन समाज के 30 बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाए गए। कार्यक्रम में समाज के महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। भगवान लक्ष्मी नारायण जी का अभिषेक, हवन, पूजन समाज समिति प्रमुख, कार्यकारी अध्यक्ष एवं समिति के सचिव ने मुख्य यजमान बनकर सम्पन्न करवाया।

कल 13 फरवरी को महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, फैंसी ड्रेस, रंगोली, गायन, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया है। बूस्टर डोज रविवार और सोमवार को भी लगाए जाएंगे।



