बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अनूठी पहल: यहां पोलियो ड्रॉप पीने वाले बच्चों को मिले ड्राय फ्रूट्स और गुब्बारे

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    पल्स पोलियो अभियान (pulse polio campaign) के तहत आनंदम विभाग (Anandam Department) मध्यप्रदेश के ताप्ती आनंद क्लब द्वारा रामनगर क्षेत्र में 2 आंगनवाड़ियों में अभिनव प्रयोग किया गया। यहां आंगनवाड़ी भाग-3 व आंगनवाड़ी भाग-2 में पोलियो पिलाओ ड्राय फ्रूट व गुब्बारा पाओ योजना की शुरुआत की गई।

    संस्था के शैलेन्द्र बिहारिया ने बताया कि अक्सर बच्चे पोलियो की दवा पीने में मुह बनाते हैं, रोते हैं। बच्चों के चेहरों पर खुशी लाने उन्हें ड्राय फ्रूट, चॉकलेट व गुब्बरा प्रदान किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्योति पाटिल, शबाना खान, कल्पना चौकीकर, रेखा पवार, संजय ठाकुर, संदीप ठाकुर उपस्थित थे।

    रजक समाज ने अभिनंदन सरोवर पर चलाया स्वच्छता अभियान, महिलाएं भी हुईं शामिल

    इस अवसर पर शैलेन्द्र बिहारिया ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने हर संभव प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हर बच्चा स्वस्थ्य व सुरक्षित रहे इस हेतु अपने बच्चों को अवश्य आरोग्य केंद्र पर भेजें। पल्स पोलियो की दवा अवश्य पिलाये। बच्चों में आयरन की कमी न हो इसलिए बच्चों के खान पान पर ध्यान दे। इस अवसर पर सभी बच्चे खुश नजर आए।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button