अनूठा विरोध : शहर की खस्ताहाल सड़कों पर बेशरम के पौधे रोप कर जताया विरोध, सुधार नहीं होने पर पौधे करेंगे भेंट
मध्यप्रदेश के बैतूल शहर (betul city) में सड़कों की खस्ताहाल (roads in disrepair) किसी से छिपी नहीं है। मुख्य सड़कें हो या अंदरूनी गलियां, सबके बेहाल हैं। बार-बार इन्हें दुरूस्त करने की गुहार लगाने के बावजूद किसी पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। यही कारण है कि शनिवार को भीम सेना (Bhim Army) ने बदहाल सड़कों की हकीकत उजागर करने के लिए अनूठा अंदाज अपनाया।
भीम सैनिकों ने बैतूल शहर के गंज अंडर ब्रिज के पास बने सीमेंट रोड पर बेशरम के पौधे लगाए (Plant on the road) और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही सभी ने जल्द सड़क सुधार कराने की बात कही। ऐसा न होने पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को यही बेशरम के पौधे गिफ्ट करने की चेतावनी भी दी।
इस मौके पर भीम सेना के जिला अध्यक्ष रवि सिंगारे ने प्रशासन को चेताया एवं कहा कि यदि शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो हम बेशरम लेकर अधिकारी-जनप्रतिनिधियों के घर जाएंगे और उन्हें गिफ्ट करेंगे। प्रदर्शन के दौरान राहगीरों ने भी अपनी पीड़ा बताई एवं समस्याओं को उजागर किया।
राहगीरों ने बताया कि रोड खराब होने की वजह से बहुत समस्याएं जाती हैं। कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। कई बार इस सड़क पर हादसे हो गए हैं। गौरतलब है कि शहर में अन्य सड़कों के भी यही हाल हैं। सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को मुसीबत हो रही है। प्रमुख सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं।
लगातार शासन प्रशासन से रोड पर हुए गड्ढों की मरम्मत के कार्य के लिए आवेदन एवं निवेदन किए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी शासन और प्रशासन कुंभकरणी नींद से नहीं जाग रहा। इसी समस्या को देखते हुए भीम सेना ने गंज अंडर ब्रिज के पास बने सीमेंट रोड पर बेशरम के पौधे खड़े कर प्रशासन का ध्यान आकर्षण किया। यहां देखें वीडियो…
सड़क की रॉड से बर्स्ट हो रहे टायर
भीम सैनिकों ने बताया कि गंज स्थित अंडर ब्रिज की सड़क के नीचे बिछाई जाने वाली लोहे की रॉड तक ऊपर आ गई है। लगभग 5 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया है। आए दिन यहां वाहन चालक गिरते हैं। दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। लोहे की रॉड से वाहनों के टायर बर्स्ट हो जाते हैं। इसलिए उन गड्ढों में भीम सेना के सदस्यों ने बेशरम के पौधों का रोपण किया।
इस प्रदर्शन का उद्देश्य यही था कि शासन-प्रशासन की कुंभकरणी नींद खुले और गड्ढों की मरम्मत कराएं, लोगों की जान माल की सुरक्षा करें। भीम सेना के जिला अध्यक्ष रवि सिंगारे ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के अंदर सड़क का मरम्मत का कार्य नहीं किया जाता है तो भीम सेना आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। जिसकी पूरी जवाबदारी शासन और प्रशासन की होगी।



