बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अजब-गजब : मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म होते ही ब्राजील का एक शख्स हुआ इतना खुश कि कटवा डाले अपने दोनों कान

लोग लाइफ में अजीबोगरीब चीजें करते रहते हैं। कुछ लोगों को अपने खुद के साथ एक्सपेरिमेंट करने का शौक होता है। इसके जरिए वो खुद को औरों से अलग बयां करने की कोशिश करते हैं। एक शख्‍स ने अपने शरीर पर बहुत सारे प्रयोग किए हैं। उसने इतने ज्यादा प्रयोग कर लिए हैं कि अब कुछ लुक बड़ा ही डरावना लगता है। लेकिन हद तो तब हो गई जब उस बंदे ने अपने दोनों कान तक कटवा दिए।

खुशी के कारण उसने किया ऐसा

इस शख्स का नाम Michel Faro do Prado है। वो ब्राजील के रहने वाले हैं। तो बता दें कि उन्होने ऐसा इसलिए किया, क्‍योंकि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मास्‍क लगाने की अनिवार्यता खत्‍म हो गई थी। इसके बाद वो इतने ज्यादा खुश हो गए कि उन्होंने अपने दोनों कान ही कटवा लिए।

Michel का चेहरा देखने के बाद लोग डर ही जाते हैं। उन्होंने अपने शरीर पर दर्जनों टैटू करवाएं हुई हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कई जगह पियर्सिंग भी करवाई है। उन्होने अपने दातों को भी अजीब तरीके से कस्‍टमाइज करवाया है। जिसके बाद देखने वाले उनके दांत देखकर भी घबरा जाते हैं।

सोशल मीडिया पर जब उन्होंने अपने नए लुक की फोटो शेयर की तो सब देखकर हैरान रह गए। इस फोटो में वो बिना कान के नजर आ रहे हैं। लोग उनसे कई तरह से सवाल भी पूछने लगे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?

वहीं कई लोगों ने उनका मजाक भी बनाया। कुछ बोले, ‘उम्‍मीद है इस बार उनको क्रिसमस पर कोई एयरपॉडस या इयरबड्स गिफ्ट नहीं करेगा।’ एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे ये बात समझ नहीं आ रही है आखिर कोई शख्‍स अपने शरीर के साथ इतनी छेड़छाड़ कैसे कर सकता है?’

माइकल को सड़क पर चलता देखकर लोग ठहर जाते हैं। उनका निकनेम लोगों ने ‘HUMAN SATAN’ रख दिया है। माइकल कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि एक राक्षस की तस्‍वीर सुंदर होती होगी।’ वहीं उनका परिवार और उनके दोस्‍त हमेशा उनका सपोर्ट करते हैं और उन्हें प्रेरित करते हैं।

न्यूज सोर्स : https://grandnews.in/2022/04/16/this-person-got-so-much-happiness-due-to-the-end-of-the-mask-requirement-got-both-his-ears-cut/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button