बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटमहिला जगत/बाल जगत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर BJP महिलाओं के लिए करेगी यह खास काम

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (international women’s day) पर बैतूल भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में महिला रोग निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया है।

    चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अरूण जयसिंगपुरे ने बताया कि शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरूणा चौहान, डॉ. मेघा वर्मा, स्त्री रोग सर्जन डॉ. पूजा टाटस्कर एवं अन्य विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं का रोग निदान कर उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने महिलाओं से शिविर में आकर लाभ लेने की अपील की है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button